संस्था द्वारा सेवाएं
१) हमारी संस्था द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिये निरन्तर जागरूगता अभियान का कार्यक्रम किया जाता है |
२) संस्था के द्वारा लोगो को पॉलीथिन(प्लास्टिक) का उपयोग न करने और उससे होने वाली हानियों के विषय में जागरूक किया जाता है |
३) संस्था के द्वारा पर्यावरण संरक्षण के तहत वृक्षारोपण किया जाता है |
४) पर्यावरण संरक्षण के लिये हमारी संस्था का नारा है |
गली गली में वृक्ष लगाये,
जन जीवन को खुशहाल बनाये |

स्वास्थ्य (Health)
१) संस्था द्वारा समय-समय पर शिविर लगाकर मौसमी बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक करना एवं उनसे निपटने के लिये निःशुल्क वैदिक चिकित्सा एवं औषधि वितरण करना |
२) यदि कोई व्यक्ति आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण इलाज नही करा पाता है तो संस्था द्वारा यथासम्भव उनकी मदद का प्रयत्त्न किया जाता है |
३) समाज के ऐसे व्यक्ति जो एक उम्र के बाद धन का अर्जन नहीं कर सकते उनके लिए यथा सम्भव दैनिक जीवन जीने की सुविधा उपलब्ध करने का संस्था निरन्तर प्रयत्त्न करती रहती है |

दिव्यांग व्यक्तियों का सहयोग (Support for Disabled Persons)
संस्था के द्वारा दिव्यांग व्यक्तियों के सहयोग में निरन्तर कार्य किया जाता है, जिसमें यथा सम्भव आर्थिक एवं मानसिक सहायता प्रदान करना है, और जो दिव्यांग व्यक्ति शिक्षा की ओर अग्रसर है उन्हें शिक्षा , जो दिव्यांग व्यक्ति खेल कूद में अग्रसर है उन्हें खेल कूद की शिक्षा और जो दिव्यांग व्यक्ति स्वरोजगार कि लिए अभिभूत है उन्हें स्वरोजगार के लिये मदद करना |

संस्था द्वारा महिला सुरक्षा एवं जन जागरूकता अभियान (Women's Safety and Public Awareness Campaign)
१) हमारी संस्था महिला सुरक्षा जागरूकता अभियान में निरन्तर कार्य करती है, और शोषित महिलाओं के लिये संस्था के विशेष कार्यकर्ता उनके न्यायिक हितों के लिए अनवरत कार्य करते है|

२) गरीब वर्ग की बेटिओं की शादी में सहयोग संस्था द्वारा बिना जाति धर्म एवं समुदाय को यथा सम्भव सहयोग किया जाता है | संस्था का उद्देश्य है कि भविष्य में हमारी संस्था के सहयोग से इस कार्य को और अधिक बेहतर ढंग और बृहद पैमाने पर कर सकें |
